शुभमन गिल (Shubman Gill) शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर सीजन का अपना तीसरा शतक जड़ा। वहीं मैच में उन्होंने 60 गेंद में 7 चौको और 10 छक्कों की मदद से 129 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में 88 रन उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम दर्ज किये। गिल की इसी शतकीय पारी की मदद से गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
शतक बनाकर गिल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। विराट कोहली और जोस बटलर ने सीजन में चार शतक लगाकर सूची में टॉप स्थान हासिल किया। विराट ने आईपीएल 2016 में ये कारनामा किया था। वहीं जोस बटलर ने 2022 के आईपीएल में 4 शतक जड़े थे।
Most centuries in an IPL season:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2023
Virat Kohli - 4 (2016).
Jos Buttler - 4 (2022).
Shubman Gill - 3 (2023). pic.twitter.com/qIq8rJCIRU
गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज भी बने। इसके अलावा, वह प्लेऑफ़ में शतक बनाने वाले 23 साल और 260 दिन की उम्र के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। गिल से पहले प्लेऑफ में शतक मुरली विजय (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, 2012), वीरेंद्र सहवाग (चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, 2014), ऋद्धिमान साहा ( कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2014), शेन वॉटसन (SRH के खिलाफ 2018), रजत पाटीदार (लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, 2022), और जोस बटलर (RCB के खिलाफ 2022) ने लगाया था।