भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर अक्सर अफवाहों का बाजार गर्म रहता है लेकिन अब इन दोनों के एक नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज़ कर दी है। गिल और सारा को हाल ही में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान देखा गया।
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में, सारा की नज़रें कथित तौर पर गिल पर टिकी हुई दिखाई दे रही हैं। जिस समय सारा गिल की तरफ देख रही होती हैं, उस समय गिल किसी अन्य महिला से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो देखकर ये समझा जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी तो पक रही है।
सारा का नाम कई मौकों पर शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप में जोड़ा गया है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्रिस गेल, केविन पीटरसन, विराट कोहली, रवि शास्त्री और डैरेन गॉफ़ सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर मौजूद थे।