भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले 10 ओवर तक तो उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित होता भी दिखा लेकिन श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने गेंदबाजी पर आते ही मैच का माहौल बदल दिया।
वेल्लालागे ने गेंदबाजी पर आते ही सिर्फ 13 गेंदों में भारत को तीन झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया। रोहित और शुभमन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 11 ओवरों में 80 रनों की साझेदारी की लेकिन 12वें ओवर की पहली गेंद पर वेल्लालागे ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड करके भारत को पहला झटका दे दिया। वेल्लालागे ने लेग स्टंप पर गेंद डाली लेकिन ये गेंद ऐसा घूमी कि शुभमन की ऑफ स्टंप ले उड़ी।
इसके बाद वेल्लालागे ने अपने अगले ही ओवर में विराट कोहली के रूप में बड़ा विकेट लेकर भारतीय खेमे में हड़कंप मचा दिया। वेल्लालागे की गेंद पर विराट कोहली दसुन शनाका को आसान सा कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले विराट कोहली असहज दिखे और 13 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 3 रन ही बना सके। भारतीय टीम इन दो झटकों से उबर ही पाती उससे पहले वेल्लालागे ने अपनी फिरकी के जाल में कप्तान रोहित शर्मा को भी फंसा लिया।
Dunith Wellalage with three massive blows!#INDvSL #SriLanka #ShubmanGill #ViratKohli #RohitSharma pic.twitter.com/HBC2Ibmkgu
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 12, 2023