Siddhessh Lad (BCCI)
15 नवंबर,नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले बल्लेबाज सिद्धेश लाड को कोलकाता नाइड राइडर्स को ट्रेड कर दिया है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट ने शुक्रवार (15 नवंबर) को इसकी जानकारी दी।
लाड 2015 से मुंबई इंडियंस की का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें 2019 में उन्हें पहला आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला था। उन्हें प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा की जगह मौका मिला था, जो चोटिल होने के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबला नहीं खेल पाए थे।
डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर लाड ने छक्का जडा था, लेकिन इसके बाद वो 13 गेंद में 15 रन की पारी ही खेल पाए।