Sikandar Raza Record: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बीते रविवार, 19 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैमिल्टन मसाकाद्जा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।
दरअसल, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच बुलावायो में खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला सिकंदर रज़ा के इंटरनेशनल करियर का 314वां मुकाबला था जिसके लिए मैदान पर उतरते ही वो जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हैमिल्टन मसाकाद्जा को पछाड़कर ये कारनामा किया है। हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अपने करियर के दौरान जिम्बाब्वे के लिए 313 मुकाबले खेले थे।
जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- सिकंदर रज़ा - 314
- हैमिल्टन मसाकाद्जा - 313
- ब्रैंडन टेलर - 303
- एंडी फ्लावर - 288
- एल्टन चिगुम्बुरा - 281