टीम इंडिया या मिनी गुजरात टाइटंस,भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में बना गजब रिकॉर्ड (Image Source: BCCI)
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार (6 जून) से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अनोखा रिकॉर्ड बन गया। इस मुकाबले में 6 खिलाड़ी वो हैं जो आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे।
कप्तान शुभमन गिल के अलावा. साईं सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार आईपीएल में गुजरात की टीम में हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय क्रिकेट टीम में एक ही आईपीएल टीम के 6 खिलाड़ी खेले हैं।
इससे पहले 42 मैच ऐसे हुए हैं, जिसमें एक आईपीएल टीम के 5 खिलाड़ी खेले हैं।