Image of BCCI President Sourav Ganguly (Sourav Ganguly (Image Source))
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। डॉक्टरों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि गांगुली को बुखार नहीं है।
गांगुली को शनिवार को दोपहर में सीने में दर्द के कारण कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार रात को गांगुली अच्छे से सोए। उन्होंने ब्रेकफास्ट किया और सुबह की चाय भी पी। उनका ईसीजी भी कराया गया जो सुबह 10 बजे हुआ। इसका परिणाम संतोषजनक रहा।