Cricket Image for Srh Vs Csk Ms Dhoni Finishes It Off In Style With 96 Meter Six Watch Video (ms dhoni six)
IPL 2021, SRH vs CSK: एम एस धोनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं फैंस को अपने थाला द्वारा मारे जाने वाले लंबे छ्क्के का काफी समय से इंतजार था। धोनी ने फैंस की फरमाइश पूरी कर दी है और पुराने अंदाज में छ्क्का लगाकर मैच को खत्म किया। धोनी ने सिद्धार्थ कौल द्वारा फेंके जा रहे अंतिम ओवर में गगनचुंबी छ्क्का लगाया।
सीएसके की टीम को अंतिम 3 गेंदों पर जीत के लिए 2 रनों की दरकार थी। स्ट्राइक पर थे थाला धोनी। धोनी ने बल्ला घुमाया और 96 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। धोनी का यह छ्क्का देखकर स्टैंड में बैठी उनकी 5 साल की बेटी जीवा की खुशी देखने लायक थी। वहीं धोनी द्वारा लगाए गए इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
— Rishobpuant (@rishobpuant) September 30, 2021
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads