Steve Smith breaks Michael Clarke record of Highest test runs by an Australian captain in India ()
17 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तन स्टीव स्मिथ ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। स्मिथ भारत के खिलाफ भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं।
अपनी इस शानदार पारी में 131 रन बनाते ही स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के तौर पर भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड माइकल क्लार्क के नाम था। क्लार्क ने 2013 के भारक दौरे पर चेन्नई में हुए टेस्ट मैच के दौरान 130 रन बनाए थे।
इसके साथ ही स्मिथ भारत के खिलाफ भारत में एक सीरीज में दो या ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले औऱ दुनिया के तीसरे कप्तान भी बन गए हैं।