Womens Asian Games 2026: फातिमा सना चमकी, पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश को हराकर जीता Bronze Medal (एशियन गेम्स: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने जीता कांस्य, बांग्लादेश को 31 रन से हराया)
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराया।
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए थे। कप्तान फातिमा सना ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। 30 गेंदों की अपनी पारी में फातिमा ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके अलावा, गुल फिरोजा ने 23 गेंदों पर 31, आलिया रियाज ने 22 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली, और शावाल जुल्फिकार ने 17 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर और औप रितू मोनी ने 2-2 विकेट लिए। संजीदा को 1 विकेट मिला।