Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला एशिया कप : भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है खिताबी जंग

Asia Cup: महिला एशिया कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब खिताबी जंग से

Advertisement
Dambulla : Women's Asia Cup 2024 match between India Women and Pakistan Women
Dambulla : Women's Asia Cup 2024 match between India Women and Pakistan Women (Image Source: IANS)
IANS News
By IANS News
Jul 25, 2024 • 11:02 AM

Asia Cup: महिला एशिया कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब खिताबी जंग से मात्र एक कदम दूर है।

IANS News
By IANS News
July 25, 2024 • 11:02 AM

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले फैंस के बीच भारत और पाकिस्तान की एक बार फिर टक्कर को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक खिताबी मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं।

Trending

दरअसल, महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट के इस संस्करण का पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच शुक्रवार को दांबुला में दोपहर दो बजे से शुरू होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा।

ऐसे में अगर सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया तो भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप का फाइनल हो सकता है। हालांकि, पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को हराना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि मेजबान टीम पाक के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है।

दरअसल, महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट के इस संस्करण का पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच शुक्रवार को दांबुला में दोपहर दो बजे से शुरू होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा।

Also Read: जब वर्ल्ड कप विजेता टीम को वापस लाने के लिए चार्टर फ्लाइट के पायलट ने ऑटोमेटिक लैंडिंग की

भारत महिला एशिया कप का प्रबल दावेदार है। हालांकि भारत की तरह ही श्रीलंका भी इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहा है। अब तक इस टूर्नामेंट के कुल आठ संस्करण खेले गए हैं जिसमें भारत ने 7 बार इसका खिताब अपने नाम किया है। वहीं 2018 में यह ख़िताब बांग्लादेश ने जीता था। यह टी20 प्रारूप में महिला एशिया कप का पांचवां संस्करण है, जिसमें तीन बार ट्रॉफी भारत के नाम हुई है।

Advertisement

Advertisement