ICC T20 World: गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, क्योंकि टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ विश्व कप ट्रॉफी घर ले आई है। इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां दीं।
भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ताज भी हमारा, तख्त भी हमारा। हिंदी है वतन हम, सारा जहां हमारा... बधाई।"
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इंडिया चैंपियन हैं! जय हिंद!” वहीं, अभिनेत्री सोनल चौहान ने उत्साह भरे अंदाज में कहा, “वाह क्या अहसास है, जय हिंद! बधाई हो टीम इंडिया।”