London: Day 3 of India Women vs England Women Test Match (Image Source: IANS)
England Women Test Match: फिलहाल कमर्शियल फायदों की वजह से महिलाओं का इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर ज्यादातर टी20 और वनडे फॉर्मेट पर ही केंद्रित रहता है, लेकिन लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक 270 रन की टेस्ट जीत के बाद, प्रमुख ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा ने महिला क्रिकेट में और टेस्ट मैच की वकालत की है। इसके लिए उन्होंने पुरुषों की एशेज सीरीज का उदाहरण दिया।
'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में, स्नेह ने सीरीज की अपनी तैयारी, मैच में बॉलिंग की योजनाओं, लॉर्ड्स में मैच के बाद के जश्न, महिलाओं के रेड-बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने और अन्य विषयों पर बात की। बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैं:-
सवाल: इंग्लैंड पहुंचने के बाद ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए आपकी तैयारी कैसी थी?