भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी (Image Source: IANS)
बीसीसीआई ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी।
बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही उपलब्ध हो पाएंगे। जबकि वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी है।
अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, सभी निगाहें उन पर ही टिकी हुई थीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 नवंबर 2026 को आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। इसके बाद उनको वनडे टीम में भी जगह नहीं दी गई थी। लेकिन काफी लंबे इंतजार के बाद रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।