India vs West Indies: T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ होनी है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की मेजबानी ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम करेगा। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।
आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा – भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी-20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 22 मैचों में 142 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 693 रन बनाए हैं। रोहित ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।