GT VS MI Eliminator Match: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का चौथा मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर शानदार तरीके से अपने नए अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
इस मुकाबले में भारत के व्हाइट-बॉल क्रिकेट के दो मुख्य खिलाड़ी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर मुख्य आकर्षण होंगे। एक ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथ में है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे।
यह आईपीएल सीजन गिल के लिए बेहद अहम होगा। उनके पास भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह फिर से बनाने का मौका होगा। गिल भारत की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं। एक समय टी20 टीम के उप-कप्तान बनाए जाने के बावजूद, फॉर्म में गिरावट के कारण गिल टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे।