आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद पराग ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। विकेट लगभग वैसा ही है, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में यह धीमा हो जाता है, और हमारे पास इसके लिए गेंदबाज मौजूद हैं। हमें बस 40 ओवर तक बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है, जो टीम सबसे अच्छा खेलेगी, वही जीतेगी। टीम में बदलाव नहीं है।"
जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते। इस विकेट पर पहले ही 40 ओवर का खेल हो चुका है और अब इसका मिजाज बदलने वाला नहीं है। हमारे लिए सब कुछ दांव पर लगा है। अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति है। साई किशोर टीम में वापस आए हैं। यह एकमात्र बदलाव है।"