New Chandigarh: IND vs AFG Test match - Day 2 (Image Source: IANS)
New Chandigarh: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के अंतर से अपने नाम किया। कप्तान शुभमन गिल ने भारत के ऑलराउंड प्रदर्शन को बेहतरीन बताया है। कप्तान का मानना है कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत में 'सभी जरूरी चीजें सही कीं', जिससे भारत के बॉलिंग अटैक की गहराई और बदलाव के दौर से गुजर रही युवा टीम की दिशा का पता चला।
इस मुकाबले में भारत की कप्तानी करते हुए गिल की टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की, जिसके बाद अफगानिस्तान को 152 और 112 रन पर ऑलआउट किया। गिल इस बात से बहुत खुश नजर आए कि टीम के हर विभाग ने जीत में योगदान दिया है।
मैच के बाद गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारी तरफ से एक शानदार जीत थी, हमने सभी जरूरी चीजें सही कीं। इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं।"