एश्ले गार्डनर ने कहा,जर्सी पहनने के बाद एकमात्र लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना होता (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया की ऑल-राउंडर एश्ले गार्डनर ने कहा है कि टीम की जर्सी पहनने के बाद उनका एकमात्र मकसद अपने देश के लिए 'ज्यादा से ज्यादा मैच' जीतना होता है।
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टी20 सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा वनडे गुरुवार को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया आखिरी वनडे जीत सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहती है और दौरे का समापन यादगार तरीके से करना चाहती है।
आखिरी वनडे से पहले गार्डनर ने कहा, "आराम करने के बजाय आखिरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन पर फोकस कर रही है।"