Navi Mumbai: ICC Women's World Cup : India vs New Zealand (Image Source: IANS)
Navi Mumbai: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को भारत महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली रेणुका ठाकुर विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने खिताब जीतने पर रेणुका ठाकुर से फोन पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने पूरी भारतीय टीम को अपना पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य को रेणुका ठाकुर की उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने विश्व स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।" इसी के साथ मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अन्य लड़कियां अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रेणुका से प्रेरणा लेंगी।