Birmingham: India Women vs Pakistan Women - T20 World Cup (Image Source: IANS)
T20 World Cup: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में जीत के बाद भारतीय टीम बुधवार को लीड्स में नीदरलैंड का सामना करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन से शानदार जीत के बाद 'ग्रुप-ए' में मौजूद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
'विमेन इन ब्लू' ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 170 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद विपक्षी टीम को महज 106 रन पर समेट दिया। भारत की यह जीत किसी एक खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन के बजाय पूरी टीम के योगदान का नतीजा थी।
स्मृति मंधाना ने आक्रामक 68 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिडिल ओवर्स में पारी को संभाला, और ऋचा घोष की तूफानी फिनिशिंग ने पाकिस्तान के सामने एक मुश्किल लक्ष्य खड़ा कर दिया। इसके बाद गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि श्री चरणी ने 3 विकेट निकाले।