England Women Test Match: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी मजबूत पकड़ हासिल कर ली है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं, जिसके साथ अब उसके पास 269 रन की विशाल बढ़त है।
इकलौते टेस्ट मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। मेहमान टीम ने 37 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ 64 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।
मंधाना 12 बाउंड्री के साथ 83 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा ने 35 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन और दीप्ति शर्मा ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि लॉरेन फिलर, ईसी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट चटकाए।