T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने USA को हराकर रचा इतिहास, एक साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को छोड (Image Source: AFP)
India vs USA: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (7 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने खास रिकॉर्ड बना दिया।
टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। 2024 से यह भारत की लगातार नौंवी जीत है। इस लिस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार 8-8 जीत दर्ज की है।
T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज़्यादा जीत