भारत ने साउथ अफ्रीका के 4 मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मैच में तिलक वर्मा (Tilak Varma) और संजू सैमसन (Sanju Samson) के शतकों की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 283 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसी के साथ इन दोनों ने T20I में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली।
तिलक वर्मा ने 47 गेंद में 9 चौको और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन की शतकीय पारी खेली। संजू सैमसन ने 56 गेंद में 6 चौको और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन की शतकीय पारी खेली। तिलक और संजू ने 210(86)* रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। ये भारत की तरफ से T20I में सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के नाम था, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 190* रन की साझेदारी की थी।
Highest Partnership for India in T20I
— (@Shebas_10dulkar) November 15, 2024
210* - v SA
190* - Rohit/Rinku v AFG
176 - Hooda/Samson v IRE
173 - Samson/Surya v BAN
165 - Rohit/Rahul v SL
165 - Jaiswal/Gill v WI
160 - Rohit/Dhawan v IRE
158 - Rohit/Dhawa v NZ#INDvSA pic.twitter.com/doFOv0SSgf
इसके अलावा तिलक और संजू की 210(86)* रन की साझेदारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सभी बड़ी साझेदारी है। तिलक ने लगातार दूसरा शतक जड़ा है। वहीं संजू का इस साल ये तीसरा शतक है। वो एक साल में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। संजू ने इस मैच में 51 गेंद में शतक जड़ दिया जबकि तिलक ने 41 गेंद में शतक जड़ा। T20I में पहली बार दो शतक लगे हैं।