Tilak Varma Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में 23 साल के तिलक अगर 4 रनों की पारी भी खेलते है तो भी वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपने 500 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि T20I में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों ने भी साउथ अफ्रीका के सामने 500 टी20 रन नहीं बनाए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी20 रन
- तिलक वर्मा - 10 मैचों में 496 रन
- रोहित शर्मा - 18 मैचों में 429 रन
- सूर्यकुमार यादव - 15 मैचों में 406 रन
- विराट कोहली - 14 मैचों में 394 रन
- हार्दिक पांड्या - 20 मैचों में 373 रन