The Hundred Womens: गार्डनर और ब्रंट की शानदार पारी, रोमांचक जीत के साथ Trent Rockets टॉप पर करकरार (Image Source: X.Com (Twitter))
Trent Rockets Women vs Southern Brave Women: कप्तान एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) और नैट-साइव-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) की शानदार पारियों के दम पर ट्रेंट रॉकेट्स ने सोमवार (10 अगस्त) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए महिला द हंड्रेड 2026 (The Hundred Women's 2026) के मुकाबले में सदर्न ब्रेव को 3 विकेट से हरा दिया।
इस मुकाबले के बाद ट्रेंट रॉकेट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, वहीं सदर्न ब्रेव दूसरे नंबर पर। इस जीत के बाद ही ट्रेंट रॉकेट्स पहली बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सदर्न ब्रेव ने 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जिसमें ओपनिंग बैटर मैया बाउचियर ने 33 गेंदों में 38 रन, लिजेल ली ने 28 गेंदों में 31 रन और और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए।