इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल फैंस के साथ लाइव बातचीत करते नजर आए।
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 से पहले अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अक्षर पटेल के स्नैपचैट अकाउंट से फैंस के साथ लाइव सेशन किया। वीडियो की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने की, जबकि अक्षर पटेल उनके पीछे से मजेदार कमेंट करते नजर आए। इस दौरान वैभव भी दोनों सीनियर खिलाड़ियों के साथ बैठे हुए थे।
अभिषेक शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा, "पाजी के फोन से हम आए हैं। सारे सवाल पढ़ लिए मैंने। सब जवाब आ गए?" इस पर अक्षर पटेल ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया, "भाई तू ही दे दे यार जवाब। उनको बोल कि तूने सब कुछ पढ़ लिया है।" दोनों खिलाड़ियों की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है।