विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इन दोनों का एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है इस वीडियो में इन दोनों को ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो बुधवार (16 नवंबर) का है जहां विराट-अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर मैचिंग ड्रेस में देखा जा सकता है। फैंस को ये वी़डियो काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में इस कपल ने सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी है। विशेष रूप से, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो विराट की स्वेटशर्ट थी, जिस पर अनुष्का के नाम का पहला अक्षर लाल रंग में छपा हुआ था। वहीं, अनुष्का ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक बकेट हैट पहनी हुई थी। इस दौरान जब एयरपोर्ट पर पपराज़ी ने उनसे कुछ तस्वीरों के लिए रुकने का अनुरोध किया, तो इस कपल ने खुशी-खुशी हामी भर दी।
इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने फोटोग्राफरों को उनको समझने और सहयोग करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। जैसे ही विराट-अनुष्का ने चलना शुरू किया, विराट कोहली को ये कहते हुए कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, "बहुत-बहुत धन्यवाद। हमेशा समझने के लिए धन्यवाद, आप लोग।”