Advertisement
Advertisement
Advertisement

दौड़कर आए विराट कोहली, पैपराजी को वामिका की फोटो खींचने से रोका, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली को एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट किया जाता है। विराट कोहली अपनी बेटी वामिका की तस्वीरें नहीं लेने के लिए पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma August 04, 2022 • 15:33 PM
Cricket Image for Virat Kohli poses with bollywood actress Anushka Sharma asks paparazzi not to take
Cricket Image for Virat Kohli poses with bollywood actress Anushka Sharma asks paparazzi not to take (Virat Kohli)
Advertisement

Virat Kohli poses with Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। हाल ही में विराट कोहली परिवार संग लंदन और पेरिस में लंबी छुट्टी से वापस मुंबई लौटे है। विराट और अनुष्का की झलक पाने के लिए पैपराजी पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे। विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड और फ्रांस में लगभग एक महीना बिताया।

मुंबई लौटने पर विराट और अनुष्का को उम्मीद थी कि पैपराजी वहीं पर होंगे और इसलिए उन्होंने पहले से ही मांइडमेक किया था। वायरल वीडियो में विराट कोहली को अनुष्का और वामिका से पहले दौड़कर एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा जा सकता है।

Trending


विराट कोहली पैपराजी से वामिका की तस्वीरें ना लेने का आग्रह करने से पहले दरवाजे पर से ही उन्हें कैमरा बंद करने के लिए कह देते हैं। विराट को कहते सुना जाता है, 'रिकॉर्ड कर रहे हो ना पहले बाकी लोगों को जाने दो।' विराट कोहली की इस अपील पर पैपराजी कैमरा ऑफ कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर क्यों पहनते थे गोल टोपी? मास्टर ब्लास्टर की थी बड़ी मजबूरी

बाद में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। वहीं विराट कोहली सोलो फोटो भी खिंचवाने में पीछे नहीं हटते। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और कैमरामैन से अपील करते हुए देखा जा चुका है कि वामिका की तस्वीर ना खींची जाए।


Cricket Scorecard

Advertisement