केपटाउन टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर17 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 230 रन बनाए और इस मैच में भी एक बार फिर भारत की बल्लेबाज़ी धोखा दे गई। भारत के लिए अकेले विराट विराट कोहली मोर्चा संभालते दिखे और 79 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
विराट जिस अंदाज़ में खेल रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो केपटाउन में 71वें शतक का सूखा खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वो कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। उनको 71वें शतक से चूकता देखकर फैंस को जितनी मायूसी हुई उससे ज्यादा मायूसी विराट को हुई और इसका वीडियो भी देखा जा सकता है।
दरअसल, जब विराट आउट हुए तो वो अपने बल्ले पर सिर मारते हुए दिखे और शतक से चूकने की तकलीफ उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। इसके साथ ही जब वो ड्रेसिंग रूम पहुंचते हैं तो अजिंक्य रहाणे को उनका हौंसला बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Pain#ViratKohli pic.twitter.com/GLAJbhI2n7
— SChrödinger's (@NaveedShafi15) January 11, 2022