Eng vs Aus 1st Test, Ashes 2023: बीते समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मैदान पर खूब आक्रमकता दिखाई है। ब्रेंडन मैकुलम के हेड कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद इंग्लिश टेस्ट टीम का एक अलग रंग देखने को मिला है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला, हालांकि इस बार इंग्लैंड टीम की आक्रमकता उनकी बैटिंग या बॉलिंग में नहीं बल्कि फील्डिंग में देखने को मिली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। कप्तान बेन स्टोक्स ने मैदान पर ऐसा चक्रव्यूह रचा की विपक्षी टीम के लिए इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला शतकवीर बल्लेबाज़ भी मैदान पर पूरी तरह सेट होने के बाद बेबस नज़र आया और क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटा। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 113वें ओवर में घटी। ख्वाजा 141 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे।
Ben Stokes' field placements #Ashes23 #AUSvENG #Australia #England #BenStokes pic.twitter.com/RZWlSFyABI
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 18, 2023
ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज़ पिच पर काफी सहज नज़र आ रहा था, लेकिन इसके बाद बेन स्टोक्स ने खेल खेला। इंग्लिश कप्तान ने बल्लेबाज़ का ध्यान भंग करने के लिए एक अजीबोगरीब फील्ड सेट की। इंग्लिश टीम के छह खिलाड़ी ख्वाजा को घेरकर खड़े थे, यहां ख्वाजा विपक्षी कप्तान के प्लान को समझ पाते इससे पहले ही ओली रॉबिन्सन ने एक आग उगलती यॉर्कर गेंद डिलीवर की जिसकी ख्वाजा ने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी। यहां ख्वाजा गेंद को डिफेंड करने की पूरी कोशिश करते दिखे, लेकिन नाकाम रहे और गेंद ऑफ स्टंप पर लगा जिसके कारण बल्लेबाज़ की पारी का अंत हो गया।
SIX catchers in and the plan works
— England Cricket (@englandcricket) June 18, 2023
Khawaja gone for 141.
COME ON ENGLAND!#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/6MLJcQxzCX