Kamlesh Nagarkoti Catch: आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत दर्ज करने के लिए 161 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाज़ों के खिलाफ RR के लिए अश्विन और देवदत्त पडिक्कल के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ लंबी पारी नहीं खेल सका। इसी बीच देवदत्त पडिक्कल का विकेट एनरिक नॉर्खिया ने हासिल किया जिसमें कमलेश नागरकोटी ने अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने 30 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में डीप कवर्स की तरफ खेल दिया जिसके बाद नागरकोटी ने डाइव लगाकर हैरतअंगेज अंदाज में उनका कैच लपका।
ये घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर की है। देवदत्त पडिक्कल पर टीम के लिए तेजी से रन बनाने का दबाव बढ़ता जा रहा था, ऐसे में उन्होंने एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ हवाई फायर करने का फैसला किया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने नॉर्खिया की पहली ही गेंद पर अपने लिए जगह बनाते हुए बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह बॉल को सही तरह से टाइम नहीं कर पाए।