Matthew Wade BBL: बिग बैश लीग (Big Bash League) में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड (Matthew Wade) तबाही मचा रहे हैं। BBL के 22वें मुकाबले में वेड ने अपने बल्ले के खूब धमाल मचाया और 223.33 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ों की पिटाई करते हुए 67 रन ठोक दिए। इतना ही नहीं इसी बीच वेड ने चौके छक्कों की बरसात करके महज़ 19 गेंदों पर 50 रन ठोकने का कारनामा भी किया। वेड का पचासा होबार्ट हेरिकेंस के लिए सबसे तेज अर्धशतकीय पारी बन चुकी है।
मैथ्यू वेड ने सिडनी थंडर के खिलाफ 30 गेंदों पर 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान वेड के बैट से 6 छक्के और 2 चौके निकले। यानी महज़ 8 गेंदों पर वेड ने चौके-छक्कों से 48 रन ठोक दिए थे। इसी बीच उन्होंने थंडर के तेज गेंदबाज़ Doggett को अपने निशाने पर लिया और मैदान पर उतरते ही उन्हें एक के बाद एक ओवर में तीन रैम्प शॉट खेलकर हैरान कर दिया। इस ओवर में से वेड ने 22 रन लूटे।
50 off balls!!
— KFC Big Bash League (@BBL) December 31, 2022
The fastest ever for a Hurricane #BBL12 pic.twitter.com/ttmaoSJWdM
हार्दिक पांड्या के हैं टीममेट: जी हां, मैथ्यू वेड भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के टीममेट हैं। दरअसल, आईपीएल में हार्दिक गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते हैं और वेड भी GT टीम का ही हिस्सा हैं। पिछला साल वेड के लिए आईपीएल अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इसके बावजूद हार्दिक ने वेड पर भरोसा नहीं खोया और उन्हें रिटेन किया।
MATTY WADE!!
— KFC Big Bash League (@BBL) December 31, 2022
3 sixes off ramps in an OVER #BBL12 pic.twitter.com/5mKly4eiNT