भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक बेहद ही भले दिन के इंसान हैं और उन्होंने मुल्लांपुर में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट (IND vs AFG One-off Test) के दौरान फिर से ये साबित कर दिया। दरअसल, उन्होंने भीषण गर्मी में ये मुकाबला देखने आए फैंस को फ्री कोल्ड ड्रिंक्स बांटी।
सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक 17 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हुआ है जिसमें वो भारतीय ड्रेसिंग रूम से मुल्लांपुर टेस्ट देखने आए फैंस को कोल्ड ड्रिंक्स देते कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने फैंस को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स बांटी। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।
बात करें अगर भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की तो मुल्लांपुर के मैदान पर मेजबान टीम ने पहली बैटिंग की और 127 ओवर में 564/8 का स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दिया। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल (165 गेंदों पर 100 रन) और शुभमन गिल (177 गेंदों पर 126 रन) ने शतक ठोके।