26 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ झाई रिचर्डसन बिग बैश लीग में धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में रिचर्डसन ने BBL में सिडनी सिक्सर के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने अपने 4 ओवर में बेहद कंजूसी से गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 9 रन खर्चे और विपक्षी टीम के चार विकेट चटकाए थे। उनका यह प्रदर्शन आईपीएल ऑक्शन से पहले आया है ऐसे में इसका रिचर्डसन को खूब फायदा हो सकता है।
1.5 करोड़ है बेस प्राइस: आगामी आईपीएल सीजन काफी करीब है। टूर्नामेंट के लिए मिनी ऑक्शन होना है जिसमें रिचर्डसन ने अपना नाम भेजा है। रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है ऐसे में अब बीबीएल में उनका प्रदर्शन देखकर फ्रेंचाइजी उन्हें अपने रेडार में रखना चाहेगी। अब तक इस 26 वर्षीय गेंदबाज़ ने 2 मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.37 का रहा है।
Welcome back Jhye @KFCAustralia #BBL12 pic.twitter.com/B1wrKyseOk
— KFC Big Bash League (@BBL) December 17, 2022
14 करोड़ में था पंजाब किंग्स ने खरीदा: साल 2021, आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने झाई रिचर्डसन पर बड़ी बोली लगाई थी। युवा ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज़ को PBKS ने पूरे 14 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। रिचर्डसन ने 3 मैचों में महज़ तीन विकेट ही चटकाए थे और इस दौरान उन्होंने 10.63 की इकोनॉमी से रन खर्चे थे, लेकिन समय के साथ अब रिचर्डसन बेहतर नज़र आ रहे हैं।
Welcome back to Perth, KP! #BBL12 pic.twitter.com/0mjkoR4pQe
— KFC Big Bash League (@BBL) December 17, 2022