Jitesh Sharma 109M Six In Super Six Challenge in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का फाइनल रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB Vs GT Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है इस मुकाबले से पहले IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो कि RCB फैंस को जरूर पसंद आएगा।
दरअसल, ये वीडियो साल 2026 IPL के सुपर सिक्स चैलेंज का है जिसमें RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा 109 मीटर का मॉन्स्टर छक्का लगाते दिखे हैं। इस चैलेंज में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुकुल चौधरी (89 मीटर लंबा छक्का), दिल्ली कैपिटल्स से आशुतोष शर्मा (छक्का नहीं मार पाए) और आकिब नबी (95 मीटर लंबा छक्का), राजस्थान रॉयल्स से डोनोवन फरेरा (97 मीटर लंबा छक्का), और चेन्नई सुपर किंग्स से अमन खान (90 मीटर लंबा छक्का) ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन इनमें से कोई भी जितेश शर्मा जैसा लंबा छक्का नहीं लगा सका। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि 32 साल के जितेश ने भले ही सुपर सिक्स चैलेंज में कमाला किया है, लेकिन वो साल 2026 के IPL में अपनी बैटिंग से सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते दिखे हैं। आलम ये है कि वो टूर्नामेंट में अब तक 15 मैचों की 11 इनिंग में 11.66 की औसत से सिर्फ 105 रन ही बना सकते हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 23 रन है। यही वजह है उनकी फॉर्म RCB के लिए चिंता का कारण रही है।