Shreyas Iyer Six: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारतीय मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक मॉन्स्टर सिक्स जड़कर सभी के होश उड़ा दिये हैं। दरअसल, श्रेयस अय्यर का यह छक्का विश्व कप 2023 का अब तक का सबसे लंबा छक्का है जिस वजह से अब श्रेयस की हर कोई तारीफ कर रहा है।
श्रेयस का यह सिक्स भारतीय इनिंग के 35वें ओवर में देखने को मिला। श्रीलंका के लिए यह ओवर कसुन रजिथा कर रहे थे। श्रेयस अब तक 15 गेंदों का सामना करके 20 रन बना चुके हैं और मैदान पर पूरी तरह सेट हो गए थे। ऐसे में अब उन्होंने रजिथा के खिलाफ भी बड़े शॉट्स जड़ने का इरादा बनाया।
यहां लंकाई गेंदबाज़ ने ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस को ऑफ साइड की लाइन पर गेंद डिलीवर की। यह गेंद श्रेयस के हिटिंग जोन में थी ऐसे में उन्होंने बिना एक भी पल का समय गंवाए अपने बल्ले को तेजी से घुमा कर सामने की तरफ शॉट खेल दिया। श्रेयस के शॉट में काफी ताकत थी और इसके अलावा गेंद का बैट से काफी अच्छा संपर्क हुआ था ऐसे में यह गेंद हवाई यात्रा करते हुए सीधा 106 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी।
Shreyas Iyer Hit The Longest Six Of World Cup 2023 #WorldCup2023 #INDvSL #Wankhede #ShreyasIyer pic.twitter.com/pzWLVuzbyi
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 2, 2023