Shubman Gill Flying Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 229 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 89 रनों से हार का स्वादा चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच GT के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने हवा में उड़ते हुए शिवम दुबे (Shivam Dube) का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। गुजरात टाइटंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने एक मिस टाइम शॉट खेला। यहां वो बॉल शिवम दुबे के बैट से टकराने के बाद कवर की तरफ गई जहां शुभमन गिल ने पीछे भागकर हवा में डाइव करते हुए शानदार कैच लपका।
IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। इस वीडियो में शुभमन गिल को बेहद ही आक्रमक अंदाज़ में कैच सेलिब्रेट करते हुए भी देखा जा सकता है।