Shubman Gill Catch Video: श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) सोमवार, 17 अगस्त को गाले टेस्ट (SL vs IND 1st Test) के तीसरे दिन महज़ 25 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 14 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट कुलदीप यादव (Kuldeep Singh) ने झटका जिनकी गेंद पर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सुपरमैन स्टाइल में हैरतअंगेज कैच पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना श्रीलंका की पहली पारी के 17वें ओवर में घटी। यहां कुलदीप यादव ने अपना पहला बॉल ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जो कि टर्न होकर थोड़ा बाहर निकला। इस गेंद पर कामिन्दु मेंडिस आगे बढ़कर ड्राइव शॉट खेलना चाहते थे जिसकी कोशिश में ही वो बड़ी गलती कर बैठे।
वो गेंद की पिच के काफी करीब पहुंच गए थे, जिसके कारण उनका अपने शॉट पर नियंत्रण नहीं रहा। ऐसे में होना क्या था, वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और वो गेंद सीधा शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर तैनात भारतीय कैप्टन शुभमन गिल की तरफ चली गई। यहां पर ही गिल ने अपनी चीते जैसी फुर्ती दिखाई और सुपरमैन स्टाइल में डाइव करके हैरतअंगेज कैच पकड़ा।