Taskin Ahmed Clean Bowled Brandon King Video: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने सिलहट टेस्ट (BAN vs WI 2nd Test) के पहले दिन अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और वेस्टइंडीज के दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों को आउट किया। उन्होंने ब्रैंडन किंग (Brandon King) को क्लीन बोल्ड करके पहली सफलता हासिल की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किंग ने टेके घुटने: ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर में घटी। तस्कीन अहमद लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे और उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रैंडन किंग को सरप्राइज किया। उन्होंने ये बॉल फुलर लेंथ पर फेंका जो कि पिच से टकराकर एंगल के साथ अंदर की तरफ गया। इसी मौके पर ब्रैंडन किंग के तोते उड़ गए।
उनके पास तस्कीन की तेज तर्रार गेंद के लिए कोई जवाब नहीं था। वो डाइव शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम रहे। वो बीट हुए और आखिरी में गेंद सीधा उनके स्टंप्स से जाकर टकराई। ये इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि मिडिल और लेग स्टंप पूरी तरह जमीन से उखड़ गए और नीचे गिरे। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।