Virat Kohli Angry Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की। इस मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का ठोककर 50 रन बनाए। हालांकि जैसे ही वो आउट हुए उन्होंने अपना आपा खो दिया और वो काफी गुस्से में दिखे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो आउट होने के बाद डगआउट की तरफ जाते हुए काफी गुस्से में दिख रहे हैं। यहां वो खुद से इतना निराश होते हैं कि पहले ग्लव्स उतारकर हवा में उड़ा देते हैं और फिर हेलमेट जमीन पर पटक देते हैं। आप नीचे उनका वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान फील्डिंग नहीं की। वो टखने की चोट की समस्या से जूझ रहे थे, जिस वज़ह उन्होंने आराम करना बेहतर समझा। आरसीबी के कैप्टन रजत पाटीदार ने मुकाबले के बाद उनकी चोट पर अपडेट भी दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे अभी ठीक से नहीं पता हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वो अभी ठीक हैं।"