Virat Kohli Six: IPL 2023 में RCB ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। किंग कोहली ने 49 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोके। इसी बीच विराट के बैट से एक ऐसा छक्का निकला जो सभी भारतीय फैंस को समय में पीछे साल 2011 में ले गया और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस मैच में विराट कोहली ने छक्का जड़कर मैच फिनिश किया। यहां विराट ने जो छक्का मारा वह हू-ब-हू साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बैट से निकले ऐतिहासिक छक्के जैसा था। यही वजह है विराट कोहली के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल हो चुका है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि 2 अप्रैल को विराट ने यह छक्का मारकर महेंद्र सिंह धोनी को Tribute दिया है।
Virat Kohli gave a tribute to MS Dhoni's world cup winning six on 2nd April itself.pic.twitter.com/db86A1aOLR
— Satyam Singh (@MyFreakyTweets) April 2, 2023
गौरतलब है कि 2 अप्रैल साल 2011 को भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में श्रीलंका को वानखेड़े के मैदान पर हराकर वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। यह भारतीय टीम के लिए दूसरा वनडे वर्ल्ड का खिताब था, इससे पहले 1983 में कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने यह कारनामा वेस्टइंडीज को हराकर किया था।
April 2 Connectpic.twitter.com/CmoPfXooGu
— Manoj Maddy (@edits_manoj) April 2, 2023