2 अप्रैल, 2011 ये वो तारीफ है जो शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट फैन कभी भूल पाएगा। आज यानि रविवार को भारतीय फैंस 2011 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत की 12वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी दिन एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। इस मैच में धोनी ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी और हर भारतीय फैन को आज भी माही के बल्ले से निकला वो छक्का याद है।
इस खास दिन को और खास बनाते हुए धोनी ने अपने उस ऐपिक छक्के को रिक्रिएट किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी को अभ्यास सत्र के दौरान वैसा ही छक्का लगाते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो फैंस को एक बार फिर से पुरानी यादों में ले जा चुका है।
इस वीडियो में मुंबई में उस मैच की तस्वीरें भी शामिल हैं और कैप्शन में लिखा है: "जब पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।" फिलहाल धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं लेकिन आईपीएल में अभी भी उनका जलवा कायम है। आईपीएल 2022 में सीएसके के फ्लॉप शो के बाद इस सीजन में फैंस उनसे वापसी की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन इस सीजन की भी शुरुआत माही के लिए अच्छी नहीं हुई है।
When nostalgia hits! #AndhaNaalGnyabagam #WhistlePodu #Yellove @msdhoni pic.twitter.com/VVjdYd6VwE
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 1, 2023