आईपीएल 2023 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी आक्रामकता दिखाई। उन्होंने पहला ओवर करने आये कोलकाता के कप्तान नितीश राणा के ओवर में 2 छक्के, 3 चौके और एक डबल लेते हुए कुल 26 रन बटोरे और दिखा दिया कि वो इस सीजन में बेहतरीन लय में है।
राणा ने पहली गेंद गुड लेंथ पर डाली और वहीं जायसवाल ने आगे बढ़ते हुए लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद नितीश ने लेग स्टंप की और डाली, जायसवाल ने इस पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए बैकवार्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। राणा ने तीसरी गेंद फुल और ऑफ स्टंप के बाहर लौ फुल टॉस डाली। जायसवाल ने इस पर मिड ऑफ की तरफ कवर ड्राइव खेलते हुए चौका मार दिया।
राणा ने चौथी गेंद अपने एक्शन को थोड़ा रोककर डाली लेकिन जायसवाल ने इस शॉर्टिश गेंद कट मारते हुए चौका हासिल कर लिया। 5वीं गेंद पर डीप मिड विकेट पर फ्लिक करते हुए डबल लिया। राणा ने आखिरी गेंद शार्ट एंड वाइड डाली। वहीं जायसवाल ने इस पर पॉइंट और बैकवार्ड पॉइंट के बीच में से कट शॉट खेलते हुए एक और चौका जड़ा। जायसवाल ने नितीश के इस ओवर में 6 6 4 4 2 4 सहित कुल 26 रन बटोरे।
Yashasvi Jaiswal in the first over:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 11, 2023
6,6,4,4,2,4 - 26 runs in the opening over. The 2nd most in the history of the IPL! pic.twitter.com/OiX8TVtW4B