पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट से चेन्नई सुपर किंग्स के फ़ैंस को डरा दिया है। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि शायद महेंद्र सिंह धोनी आज (सोमवार, 18 मई) को सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ इस सीज़न के अपने आख़िरी घरेलू मैच में वापसी न कर पाएं। अपनी पोस्ट में उन्होंने बात को बहुत साफ़-साफ़ नहीं कहा है, बल्कि इसे पढ़ने वालों की अपनी समझ पर छोड़ दिया है।
अश्विन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "आज नहीं होगा! 2027 में? शायद। मुझे नहीं लगता कि बैटिंग में कोई बदलाव होगा। क्या अकील हुसैन टीम में आएंगे?"
अश्विन का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही फैंस के अलग-अलग रिएक्शन्स आने भी शुरू हो गए। कुछ ने पूछा कि क्या ये IPL में महेंद्र सिंह धोनी का आख़िरी मैच होगा, जबकि दूसरे फैंस ने कहा कि प्लेइंग कॉम्बिनेशनल की वजह से शायद धोनी आज का मैच भी ना खेलें। एक और राय ये भी है कि अकील हुसैन को ही शुरुआत करनी चाहिए, ताकि CSK के जीतने की संभावना सबसे ज़्यादा हो।
Not happening today! In 2027? May be
— Ashwin (@ashwinravi99) May 18, 2026
Don’t think any batting changes will happen.
Akeal Hosein in ? #CSKVSRH