क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? जानिए क्या बोले टीम इंडिया के क (Image Source: Google)
India vs England 2nd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हैं। संजू सैमसन की लगातार खराब फॉर्म के बीच कई फैंस वैभव को प्लेइंग इलेवन में देखने की मांग कर रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिलेगा? पिछले तीन मुकाबलों से वह बेंच पर बैठे हैं।
हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के बयान से फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी में कोई बदलाव करने जा रहा है। मोर्कल ने साफ कहा कि टीम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहती है और सिर्फ हालिया नतीजों के आधार पर फैसले नहीं लेना चाहती।