Yashasvi Jaiswal vs West Indies: भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (2 अक्टूबर) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
यशस्वी अगर इस मैच में 7 छक्के जड़ लेते टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल उन्होंने इस फॉर्मेट में 46 पारी में 43 छक्के जड़े हैं।
भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 51 पारियों में यह कारनामा किया था। 54 पारी के साथ ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। यशस्वी भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नौंवे नंबर पर काबिज हैं। उनके अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 69 पारी में 43 छक्के जड़े हैं।