Arshdeep Singh And Tilak Varma Video: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अक्सर ही अपनी फनी रील्स से फैंस का दिल जीत लेते हैं, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर अर्शदीप का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो कि टीम इंडिया के किसी भी फैन को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। दरअसल, इस वीडियो में अर्शदीप अपने ही साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) का मज़ाक उड़ाते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा के लुक्स का मज़ाक उड़ाते दिखे हैं। वो कहते हैं, "तिलक... हमने उसे इतना... नहीं तिलक को देख नहीं सकते, ये तो बुरा दिखता है।"
गौरतलब है कि अर्शदीप का ये मज़ाक तिलक वर्मा को बिल्कुल पसंद नहीं आता जिसके बाद वो उन्हें बिना परमिशन वीडियो बनाने से मना करते हैं। यहां उन्हें गुस्से में भी देखा जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद अर्शदीप अपना वीडियो बनाना बंद नहीं करते और लगातार ही मज़ाक करते रहते हैं। आप ये पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।