1st T20I: डेनियल व्याट और नेट साइवर-ब्रंट ने जड़े अर्धशतक, इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को दिया 198 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) और डेनियल व्याट (Danielle Wyatt) के अर्धशतकों की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर बनाया।
इंग्लैंड…

इंग्लैंड वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन नेट साइवर-ब्रंट ने बनाये। उन्होंने 53 गेंद में 13 चौको की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेनियल व्याट ने 47 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेनिएल और साइवर-ब्रंट ने 138 (87) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रेणुका सिंह ने चटकाए। 2 विकेट श्रेयंका पाटिल और एक विकेट सैका इशाक को मिला।
इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक।
इंग्लैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: डेनियल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (सी), एमी जोन्स (डब्ल्यू), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माहिका गौर।