IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया फील्डिंग में गजब रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपनी जीत का खाता खोला। इस दौरान चेन्नई के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली और इसके साथ ही…
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपनी जीत का खाता खोला। इस दौरान चेन्नई के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली और इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड बन गया।
इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने तीन कैच लपके, वहीं जेमी ओवरटन, सरफराज खआन, नूर अहमद, अंळुव कंबोज, अकली होसेन, गुरजपनीत सिंह ने एक-एक कैच पकड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक ही मैच में पहली बार 7 अलग-अलग फील्डरों ने कैच लपके हैं।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की पारी खेली,वहीं आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों 59 रन बनाए।
Brevis, Overton, Sarfaraz, Noor, Kamboj, Hosein, Gurjapneet - 7 different fielders took a catch for CSK for the first time ever in a match pic.twitter.com/M3ZO73Qn1i
— Krishna Kumar (@KrishnaKRM) April 11, 2026
जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रन औऱ पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए।
गेंदबाजी में चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 4 विकेट और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए।